Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:जिले के 3.9 लाख घरेलू उपभोक्ता को मुफ्त 125 यूनिट बिजली का लाभ मिलेगा

Madhepura:मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना का विस्तार करते हुए राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं के 125 यूनिट बिजली बिल को पूर्णतः निःशुल्क कर दिया गया है। इस योजना का लाभ उपभोक्ताओं को जुलाई 2025 की खपत के आधार पर अगस्त 2025 माह में निर्गत बिल से दिया जा रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में लाभार्थी उपभोक्ताओं से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 12.08.2025 को पूर्वाह्न 11.00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम का आयोजन बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय मधेपुरा में किया गया। इसके अलावा पूरे डिवीजन में 40 जगह कैंप का आयोजन किया गया। मुरलीगंज ब्लॉक में आठ कुमारखंड ब्लॉक में आठ मधेपुरा ब्लॉक में आठ सिंघेश्वर शंकरपुर गम्हरिया एवं Ghailarh चार- चार जगह पर कैंप का आयोजन किया गया। सभी जगह पर जीरो बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सभी जगह 700 से 800 उपभोक्ता है भाग लिए।

*कार्यक्रम की मुख्य बातें:*

*मुख्यमंत्री का संबोधन*: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का निर्णय लिया है, जिससे राज्य के 1 करोड़ 89 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

– *विद्युत उपभोक्ताओं की भागीदारी*: मधेपुरा जिला के विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 50 हज़ार लोग शामिल हुए।

– *योजना का उद्देश्य*: इस योजना का उद्देश्य घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करना और बिजली की पहुंच और उपयोग को बढ़ावा देना है।

– *सौर ऊर्जा को बढ़ावा*: मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा दे रही है और सभी सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए गए हैं

जिला स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विधानसभा के उपाध्यक्ष, श्री नरेंद्र नारायण यादव, बिहारीगंज के माननीय विधायक निरंजन कुमार मेहता, पूर्व मंत्री श्री रमेश कुमार ऋषि, पूर्व महिला आयोग के अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी कुमारी, जिला परिषद अध्यक्षा ,श्रीमती मंजू देवी, जिला पदाधिकारी ,मधेपुरा श्री तरनोज सिंह, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार बसाक , अनुमंडल पदाधिकारी, मधेपुरा श्री संतोष कुमार, अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार अमर एवं विद्युत कार्यपालक का अभियंता- श्री अरविंद कुमार उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post