Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:आलमनगर में आयुष्मान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित

– वित्तीय वर्ष 2025-26 के लेखा-जोखा, उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा, समिति को 12.96 लाख रुपये का लाभ

Madhepura:24 सितंबर। आयुष्मान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, आलमनगर की वार्षिक आम सभा गुरुवार को आलमनगर में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक रणजीत कुमार एवं समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी ने जीविका दीदियों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार एवं आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने जीविका दीदियों से उपलब्ध योजनाओं एवं अवसरों का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ाने और परिवार व समाज के आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

– 12.96 लाख रुपये का हुआ लाभ

वार्षिक आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लेखा-जोखा का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान समिति की ओर से वर्षभर संचालित विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों और प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आयुष्मान जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति को 12 लाख 96 हजार रुपये का लाभ प्राप्त हुआ।

बैठक में समिति की आगामी कार्ययोजना पर सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। समिति को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव भी लिए गए।

– उत्कृष्ट कार्य करने वाली जीविका दीदियां सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आजीविका गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीविका से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ-साथ परिवार में निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने का अवसर मिला है।

कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठित होकर कार्य करने से महिलाएं अपनी आजीविका मजबूत करने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और समाज के समावेशी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

वार्षिक आमसभा में समिति की अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी, समिति की सदस्य जीविका दीदियां एवं जीविका टीम के कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही।

मुख्य संदेश :

“संगठित महिला, समृद्ध समाज।“जीविका से जुड़ें, आजीविका बढ़ाएं और आत्मनिर्भर बनें।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post