Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:आरसेटी में फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण शुरू, कौशल के जरिए स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

–खाद्य निर्माण से लेकर व्यवसाय प्रबंधन, लागत निर्धारण और विपणन तक दी जाएगी व्यावहारिक जानकारी

Madhepura: 25 सितंबर। स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), मधेपुरा में लघु उद्यमी–फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को फास्ट फूड व्यवसाय शुरू करने और उसका सफल संचालन करने के लिए जरूरी कौशल एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नीलकमल चौधरी, रोजगार प्रबंधक अमरजीत कुमार, आरसेटी निदेशक अरुण कुमार, प्रशिक्षक राजन कुमार सिंह एवं कार्यालय सहायक लोकश कुमार मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक नीलकमल चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों में व्यावसायिक दक्षता विकसित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा सीखे गए कौशल को स्वरोजगार के रूप में विकसित करने की अपील की।

प्रशिक्षण के दौरान फास्ट फूड की तैयारी एवं प्रस्तुतीकरण, खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और गुणवत्ता, कच्चे माल की खरीद व प्रबंधन, लागत आकलन, मूल्य निर्धारण, ग्राहक व्यवहार, व्यवसाय प्रबंधन, विपणन एवं बिक्री सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण की सफलता तभी मानी जाएगी, जब प्रशिक्षणार्थी प्राप्त कौशल का व्यावहारिक उपयोग करते हुए अपना रोजगार या उद्यम शुरू कर सकें। इसके लिए प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय शुरू करने और उसे धीरे-धीरे विस्तार देने के लिए प्रेरित किया गया।

फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए कौशल विकास को सीधे स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है, जिससे इच्छुक अभ्यर्थियों को लघु उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post