Madhepura। शहर के समाहरणालय क्षेत्र से जुड़े कई इलाकों में रविवार, 27 सितंबर 2026 को बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इसके कारण कलेक्ट्रिएट फीडर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रखा जाएगा, जिससे करीब तीन घंटे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रिएट से लेकर केशव कन्या उच्च विद्यालय तक के क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
बिजली कटौती का असर नगर परिषद मधेपुरा के वार्ड संख्या 13, 14, 15, 16 एवं 19 के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निपटा लें।
खासकर उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि सुबह 10 बजे से पहले मोटर चलाकर पानी की टंकी भर लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके अलावा मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी समय रहते चार्ज कर लेने की अपील की गई है।
सम्बंधित ख़बरें





विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि में सहयोग करने की अपील की है।






