Madhepura:मधेपुरा के एक 22 वर्षिय युवक सूरज कुमार की गुजरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के उन्नत गांव में ऑटोमोबाइल पार्ट्स फैक्ट्री में काम करता था। सूरज के परिवार ने उसकी हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सूरज के पिता कोको यादव ने बताया कि उनके बेटे की मौत के पीछे उनकी बेटी के ससुराल वालों का हाथ हो सकता है, जिनके साथ काफी दिनों से विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि सूरज की हत्या की गई है और उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 3 भाई और 3 बहन में सूरज सबसे छोटा था।हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। इस बीच, मधेपुरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें

Madhepura:कीर्ति नारायण मंडल जैसा कोई नहीं : प्रो. विनय

Madhepura:राष्ट्रीय मिथिला सेवा सम्मान–2026 से सम्मानित हुए श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन।

Madhepura:कीर्ति जयंती पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित कीर्ति वाटिका की उपेक्षा पर उठा सवाल

Madhepura:इंटर्नशिप के नाम पर वसूली और खानापूर्ति का आरोप,उच्चस्तरीय जांच की मांग

Madhepura:पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद दवा
Powerd By Teckshop⚡







