---Advertisement---

Madhepura:आलमनगर में रामनवमी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित

कन्हैया महाराज, आलमनगर

Madhepura:आलमनगर प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र स्थित चन्द्रशेखर चौधरी के आवास परिसर में रामनवमी महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चन्द्रशेखर चौधरी ने की।

बैठक में उपस्थित लोगों ने गत वर्ष आयोजित रामनवमी महोत्सव के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को ध्वनि मत से धन्यवाद दिया। साथ ही इस वर्ष भी महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी ने अपनी प्रतिबद्धता जताई।

समिति के सक्रिय सदस्य धीरज सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर कलश शोभायात्रा के साथ राम कथा का शुभारंभ होगा, जो 27 मार्च तक निरंतर चलेगा। इसके उपरांत 28 मार्च को भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया कि कथा वाचन के लिए चित्रकूट धाम से आचार्य कृपा शंकर जी महाराज पधार रहे हैं। उनके साथ भजन मंडली एवं रामलीला मंडली भी आएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।

बैठक के दौरान मनोज मनोरंजन ठाकुर, पंकज चौधरी, धीरज सिंह, राजकिशोर साह, डॉक्टर सोनू, पवन कुमार सिंह, बमबम चौधरी, अमोल चौधरी, सौरभ कुमार, छोटू कुमार, प्रभाष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Exit mobile version