---Advertisement---

Madhepura:अनुमंडल कार्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 के निमित्त एक बैठक की गई

Madhepura:निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सिंहेश्वर विधानसभा एवं मधेपुरा विधानसभा,आलमनगर और बिहारीगंज विधानसभा की अध्यक्षता में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम -2025 के निमित्त बैठक आहूत की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता द्वारा ऑनलाइन भरे गए गणना प्रपत्र फार्म जो अभी तक blo के द्वारा सत्यापित नहीं किया गया है, वैसे गणना प्रपत्र सूची राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया। साथ ही अनुरोध किया गया कि ऐसे गणना प्रपत्र फार्म का सत्यापन मे सहयोग करें ताकि तय समय-सीमा के अंदर संबंधित बीएलओ के माध्यम से निष्पादन कराया जा सके।

Exit mobile version