---Advertisement---

Madhepura:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शहरी विकास/बूडको/नगर परिषद/नगर पंचायत/नगर विकास/शहरी योजना की समीक्षा बैठक की गई।

Madhepura:जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में शहरी विकास/बूडको/नगर परिषद/नगर पंचायत/नगर विकास/शहरी योजना की समीक्षा बैठक आहुत की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय निम्नलिखित निदेश दिया गया है:-

1. नगर निकायों में कचरों के निस्तारण हेतु सभी कार्यपालक पदाधिकारी को डम्पिंग यार्ड निर्माण कराने के संबंध में जिला के संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर भूमि चिन्हित करने का निदेश दिया गया।

2. विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से नगर निकाय में महत्वपूर्ण स्थानों पर नियमानुसार लाईट का अधिष्ठापन कराने हेतु निदेश दिया गया।

3. विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से पूर्व से नगर निकायों में अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरा के नियमानुसार मरम्मति कराने का निदेश दिया गया।

4. जल-जीवन हरियाली अभियान योजना के लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हेतु निदेश दिया गया।

5. जिला के नगर निकायों में पार्क निर्माण के संबंध में संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर स्थल चयनित करने हेतु निदेश दिया गया।

Exit mobile version