Madhepura:आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 19 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय अंडर-14 बालिका विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में मधेपुरा की होनहार खिलाड़ी आसमा प्रवीण बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बिहार की 12 सदस्यीय टीम में चयनित आसमा प्रवीण दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल, मधेपुरा (वार्ड संख्या-04) में कक्षा 8 की छात्रा हैं तथा नोलखिया वार्ड संख्या-01 की निवासी हैं। इस संबंध में जानकारी मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार ने दी।
चयन पर मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के संयोजक सह शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने बताया कि आसमा प्रवीण एक मेहनती एवं समर्पित खिलाड़ी हैं। वह नियमित रूप से अभ्यास करती हैं, जिसका परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर चयन के रूप में सामने आया है।
वहीं उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री अम्रपाली कुमारी ने बताया कि आसमा प्रवीण बी. पी. मंडल इंडोर स्टेडियम, मधेपुरा में संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में प्रतिदिन प्रशिक्षण लेती हैं। उनके अनुशासन और बेहतरीन खेल प्रदर्शन के आधार पर ही उनका चयन बिहार टीम में हुआ है। उन्होंने इसे मधेपुरा जिले के लिए गौरव की बात बताया।
सम्बंधित ख़बरें
आसमा प्रवीण के चयन पर जिला कबड्डी संघ के संरक्षक सह राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह निजी विद्यालय संघ अध्यक्ष किशोर कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. अमिताभ कुमार, सुमित आनंद, प्रवीण कुमार, रितेश रंजन, व्याख्याता मनीष कुमार, मनोज कुमार, विमल कुमार भारती, रेफरी बोर्ड चेयरमैन गुलशन कुमार, गौरी शंकर कुमार, अमित कुमार आनंद, मिथुन कुमार, सुमित कुमार सिकंदर, कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार, संयुक्त सचिव सुगंध कुमार, लूसी कुमारी, कुमारी राखी राज, शिवान सिंह, नीशु कुमार सिन्हा, विकास कुमार, राहुल कुमार, आनंद कुमार, नरेश कुमार, राकेश कुमार, अरमान अंसारी, राजीव कुमार सहित कई खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
