Madhepura:भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित माय भारत के तहत मधेपुरा जिले के विभिन्न सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में युवाओं को जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को केशव कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई माय भारत की उपनिदेशक हुस्न जहां ने की। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को सिविल डिफेंस वालंटियर बनने के उद्देश्य, महत्व और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन, आपात स्थिति में त्वरित सहायता तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में सिविल डिफेंस वालंटियर की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अंशुमाली कुमारी, शिक्षिका बबीता कुमारी तथा शिक्षक कृष्ण कुमार ने भी छात्रों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम न सिर्फ छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की भावना भी पैदा करते हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी इस पहल में रुचि दिखाई और कई छात्राओं ने सिविल डिफेंस वालंटियर बनने की इच्छा जताई।
---Advertisement---
Madhepura:केशव कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Amit Kumar
---Advertisement---
LATEST Post
Madhepura:साक्षी सुमन ने 433 अंक लाकर विद्यालय में पाई प्रथम स्थान
2 April 2026
00:07
Madhepura:भान-टेकठी पंचायत का नाम बदलकर “चंद्रभान” करने की उठी मांग
7 March 2026
21:38
Madhepura:बीएन मंडल विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन
25 February 2026
23:05