Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:ग्वालपाड़ा के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘गोदभराई दिवस’ आयोजित, गर्भवती महिलाओं को पोषण व टीकाकरण की दी गई जानकारी

Madhepura:जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार ‘गोदभराई दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों को रंगोली और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रूप से गोद भराई की रस्म निभाई और उन्हें पौष्टिक खाद्य सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की। सेविकाओं ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, दाल, दूध एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल करने की सलाह दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि स्वस्थ मां से ही स्वस्थ शिशु का जन्म संभव है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान विशेष देखभाल आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण, विशेषकर टीटी इंजेक्शन, प्रसव पूर्व जांच और प्रसव के बाद स्वच्छता बनाए रखने के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के साथ उनके परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रहीं।

ग्रामीणों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से गांवों में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। अंत में उपस्थित महिलाओं ने उचित पोषण अपनाने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए संकल्प भी लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now