Madhepura:मधेपुरा में भाजपा संगठनात्मक जपा की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मंत्री सह संगठन चुनाव प्रभारी हरि सहनी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में दीपक कुमार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया। मंत्री हरि सहनी ने कहा कि दीपक कुमार के नेतृत्व में भाजपा मधेपुरा मजबूती से आगे बढ़ रही है और 2025 के विधानसभा चुनाव में मधेपुरा से कमल खिलाने का कार्य किया जाएगा। प्रदेश मंत्री सरोज झा ने कहा कि भाजपा में पद नहीं दायित्व होता है और दीपक कुमार के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करना है।दीपक कुमार ने कहा कि संगठन ने मुझ पर विश्वास करके लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष के लिए भरोसा जताया है और निश्चित रूप से सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए संगठन को मजबूती के लिए काम करूंगा। सभा को जिला प्रभारी संतोष प्रधान, डॉ. विजय कुमार विमल, डॉ. ललन प्रसाद अद्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक कुमार साह ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक मेहता, शशिकांत झा, रवि रंजन, नीभा झा, तंद्रा शरण, रीता राय, जिला मंत्री विवेकानंद सिंह, पुष्पलता यादव, सुरेश यादव, मोर्चा कोषाध्यक्ष सुधीर भगत, किसान अध्यक्ष राम पुकार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्षा साबरमती देवी, राहुल राय समेत अन्य मौजूद थे।
---Advertisement---
Madhepura:दीपक कुमार बने लगातार दुसरी बार मधेपुरा भाजपा जिलाध्यक्ष/बधाईयों का लगा तांता
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Amit Kumar
---Advertisement---