Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:जिला क्रिकेट लीग : नेहालपट्टी ने धुरगांव को 4 विकेट से हराया, अंशु बने मैन ऑफ द मैच

Madhepura:जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए सातवें मुकाबले में नेहालपट्टी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धुरगांव को 4 विकेट से पराजित कर दिया। मैच की शुरुआत से पहले लीग के अध्यक्ष भानु प्रताप ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी धुरगांव की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। टीम की ओर से शुभ ने सर्वाधिक 44 रन जबकि अंकित ने 27 रनों का योगदान दिया। नेहालपट्टी की ओर से गेंदबाजी में चुन्नू और अफजल ने 2–2 विकेट झटके, वहीं पिंटू और निक्कू को 1–1 सफलता मिली।

174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेहालपट्टी की टीम ने 21 ओवरों में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में अंशु ने 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि चुन्नू ने 32 और निक्कू ने 23 रन बनाए। धुरगांव की ओर से निशांत ने 2 विकेट लिए, वहीं अश्विनी और शुभ को 1–1 विकेट मिला।

बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए नेहालपट्टी के अंशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच में निर्णायक की भूमिका मनोज गुप्ता और सुशील झा ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी शाकिब के पास थी।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव महेश कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, नेहालपट्टी के सचिव पंकज कुमार, सुनील कुमार, पूर्व सचिव अमित कुमार, आनंद, मोनी सिंह, विक्की बाबा, रमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

*लीग का अगला मुकाबला कल जेएमसीसी और स्टेडियम क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now