Madhepura:जिला स्तरीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता 2025-26 को खेल विभाग,बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन मधेपुरा के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद (बालक/बालिका) अन्डर 14,17,19 प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा ।
*एथलेटिक्स,खो-खो,वॉलीबॉल प्रतियोगिता में संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
*हैंडबॉल 10 से 11 अक्टूबर एव रग्बी और कुश्ती 10 अक्टूबर को संत अवध कृति क्रीड़ा मैदान में आयोजित किया जाएगा।
*टेबल टेनिस 10 से 11 अक्टूबर चित्रगुप्त सामुदायिक भवन मधेपुरा में आयोजित किया जाएगा।
*फुटबॉल बी एन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में 10 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा l
*क्रिकेट 10 से 12 अक्टूबर बीएन मंडल स्टेडियम मधेपुरा में आयोजित किया जाएगा ।
*कबड्डी (बालक/बालिका) प्रतियोगिता 10 से 12 अक्टूबर बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम मधेपुरा में आयोजित किया जाएगा।
*वुशू प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक बी.पी. मंडल इंन्डोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा ।
सम्बंधित ख़बरें





*शतरंज प्रतियोगिता 12 से 13 अक्टूबर बी.पी. मंडल इंन्डोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
*बैडमिंटन 12 से 13 अक्टूबर बी.पी. मंडल इंन्डोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा ।
*ताइक्वांडो और कराटे प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को बी.पी. मंडल इंन्डोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा ।
*योगा 13 अक्टूबर को बी.पी. मंडल इंन्डोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सह प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सुश्री आम्रपाली कुमारी ने दी।
सुश्री कुमारी ने कहा कि जिला स्तर पर 17 खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है,जिसमें चयनित प्रतिभागी जिला का प्रतिनिधित्व प्रमंडल स्तर पर करेंगे। प्रतियोगिता को संचालन के लिए विधावार संयोजक की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।







