Madhepura:जिले के चर्चित रंगकर्मी, नाट्य निर्देशक और प्रसार भारती एवं दूरदर्शन केन्द्र पटना से लोकनृत्य के क्षेत्र में ग्रेड प्राप्त रंगकर्मी विकास कुमार ने मतदाता जागरूकता मुहिम के तहत आमजनों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिहार की पावन धरती पर 06 और 11 नम्बर को लोकतंत्र का महायज्ञ होने जा रहा है, जिसमें प्रत्येक मतदाताओं की भागीदारी ही इसकी सच्ची सफलता है। टीभी अभिनेता रंगकर्मी बिकास कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण , निष्पक्ष और सौंदर्यपूर्ण मतदान ही सच्चे लोकतंत्र का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अब समय है हम सब अपनी एकता, समझदारी और जिम्मेदारी से फिर से इतिहास रचें। उन्होंने आमजनों से अपील किया कि वे मतदान के दिन घरों से निकलें पहले मतदान करे फिर जलपान करें। उन्होंने कहा बिहार के मतदाताओं से निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्वों में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। आप अपने एक वोट की ताकत से सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी मतदाताओं से अपील है कि विकसित बिहार की संकल्पना को साकार करने वाली सक्षम सरकार चुनें।
---Advertisement---
Madhepura:पहले मतदान, फिर जलपान,,बिकास
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Amit Kumar
---Advertisement---
LATEST Post
Madhepura:पीबीएल कार्यक्रम में उदाकिशुनगंज प्रखंड ने जिले में बनाया सर्वोच्च स्थान
17 October 2026
01:03
Madhepura:उमा भारती के निधन पर प्रो. फिरोज मंसूरी ने जताया गहरा शोक।
17 October 2026
01:00