Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:ध्यानी यादव पूर्व पार्षद सह फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे पूर्व सांसद “आनंद मोहन”

संवाददाता/रंजीत सिंह 

Madhepura:नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत जयपालपट्टी में ध्यानी यादव पूर्व पार्षद सह फ्रेंड्स ऑफ आनंद के जिलाध्यक्ष के आवास पर अरसों बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन का आना हुआ। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने पूर्व पार्षद ध्यानी यादव के दिवंगत पिता स्व. देवानी यादव एवम दिवंगत धर्मपत्नी स्व. रेखा यादव (भूतपूर्व पार्षद) के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि ध्यानी यादव (पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता) सदैव मेरे सुख दुःख एवम संघर्षों में साथ देने वाले समर्पित व्यक्तियों में से एक है, जिन्होंने मेरा हर कदम पर साथ दिए। इनके समर्पण को भुलाना और समझना इतना भी आसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्व. देवानी यादव (भूतपूर्व जमादार, नगर परिषद मधेपुरा) बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जब कभी मधेपुरा आना होता था तो इनसे मिलने का सौभाग्य मिलता था। वहीं भूतपूर्व पार्षद रेखा यादव शांत स्वभाव की मृदुभाषी महिला थी। वे लंबी बीमारी के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया। जब मैं वर्षों से मंड़ल कारा में बंद था, तो उन्होंने मेरी रिहाई के लिए कई धरना प्रदर्शन, हड़ताल के जरिये संघर्ष करने का काम की। ईश्वर दोनो पुण्य आत्मा की शांति बनाए रखे।

मौके पर ध्यानी यादव पूर्व पार्षद, अरविंद कुमार सिंह संवेदक, रवीना कुमार पूर्व पार्षद प्रत्याशी, अनीषा भारती, पुरुषोत्तम कुमार, दिवाकर कुमार, दीपक कुमार विन्देश्वरी यादव, विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post