Madhepura:बिहार पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र सहरसा के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी हेतु मधेपुरा पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में पु०अ०नि० अमित रंजन, थानाध्यक्ष, बिहारीगंज थाना थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक-20.11.2024 को बिहारीगंज स्थित गुदरी बाजार गोढ़ियारी मुहल्ले से अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) 102.65 ग्राम, एक डिजिटल तराजू, चार एन्ड्रॉयड मोबाईल एवं 10,315.00/- रूपया बरामद कर विधिवत जप्त करते हुये प्राथमिकी के चार अभियुक्त 01. बजरंग कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पे०-स्व० घोलट सहनी, 02. चन्दन कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता-मनोज साह दोनों सा०+थाना-बिहारीगंज जिला-मधेपुरा, बाहरी राज्य के तस्कर 03. राजू मंडल उम्र करीब 35 वर्ष पिता-सुनील मंडल एवं 04. जयश्री मंडल उम्र करीब 30 वर्ष पति राजू मंडल दोनों सा०-अमरिदी थाना+जिला-मालदा राज्य-पश्चिम बंगाल को विधिवत गिरफ्तार किया गया हैं। इस आलोक में बिहारीगंज थाना काण्ड सं0-391/24, दिनांक-20.11.2024, धारा-08 (सी)/21(बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से बजरंग कुमार का पूर्व का अपराधिक इतिहास रहा हैं तथा अन्य का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैं। अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।
---Advertisement---
Madhepura:बिहारीगंज थाना क्षेत्र में चार अपराधकर्मियों को अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) 102.65 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Prashant Singh
"मैं एक अनुभवी न्यूज आर्टिकल लेखक हूं, जो हिंदी में समसामयिक मुद्दों, राजनीति, समाज और विभिन्न विषयों पर विस्तृत और विश्लेषणात्मक लेख लिखता हूं। मेरा उद्देश्य पाठकों को सटीक, तथ्यात्मक और रोचक जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ दिला सके।"
---Advertisement---
LATEST Post
Supoul:समाजसेवी सुभाष यादव बने युवा कांग्रेस सुपौल के जिला महासचिव, कार्यकर्ताओं में हर्ष
10 November 2026
16:39