Madhepura:बीएन मंडल विश्वविद्यालय के पीजी दर्शनशास्त्र विभाग में मधेपुरा यूथ एसोसिएशन “माया” के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र कुमार ने की, जबकि संचालन “माया” के अध्यक्ष राहुल यादव ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, जलेबी खिलाकर और दूध-शर्बत पिलाकर की गई। पूरे विभाग परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा और छात्र-शिक्षकों ने आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर डॉ. धीरेन्द्र कुमार, डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. ऋषभ कुमार ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में गुलाल की तरह खुशियों की सुगंध फैले और समाज में सद्भाव बना रहे।
सम्बंधित ख़बरें





कार्यक्रम के अंत में शोधार्थी विवेक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह में डॉ. मिथलेश झा, डॉ. ओंकारनाथ मिश्र, डॉ. नीतीश आर्या, सुपेंद्र कुमार सुमन, क्षितिज, गुरुदेव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, त्रिवेणी यादव, दिनेश कुमार, अशोक यादव, राज किशोर, वरुण यादव, नीतीश सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह ने विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।





