Madhepura:श्रम अधीक्षक कार्यालय में अंतर्रराष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्री अविनाश कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मधेपुरा एवं श्री रमण कुमार सिंह, श्रम अधीक्षक, मधेपुरा द्वारा श्री प्रवीण प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चौसा, श्री रंजन कुमार सिन्हा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पुरैनी, श्री चंदन पासवान श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मधेपुरा, सुश्री कुमारी शैलजा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मुरलीगंज, के मौजूदगी में दीप प्रज्जवलित कर विधिवत सामारोह का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा श्रमिकों को संबोधित किया गया। उन्होंने मेहनतकश श्रमिकों द्वारा देश की उन्नति, समृद्धि, तथा खुशहाली में दिये गये योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस सामारोह में श्रमिकों को लेबर कार्ड मुख्य अतिथि द्वारा वितरण किया गया। श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं संबंधित चेक लाभार्थी को श्रम अधीक्षक द्वारा वितरण किया गया। श्रम अधीक्षक श्री सिंह ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। कोई बिचौलिया उन्हें संपर्क करता है तो उसकी सूचना अविलंब श्रम अधीक्षक कार्यालय को दें। श्रम अधीक्षक द्वारा धन्यवाद ज्ञापण कर सामारोह की समाप्ति की गई।
---Advertisement---
Madhepura:श्रम अधीक्षक कार्यालय में अंतर्रराष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया गया।
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Amit Kumar
---Advertisement---
LATEST Post
Madhepura:पीबीएल कार्यक्रम में उदाकिशुनगंज प्रखंड ने जिले में बनाया सर्वोच्च स्थान
17 October 2026
01:03
Madhepura:उमा भारती के निधन पर प्रो. फिरोज मंसूरी ने जताया गहरा शोक।
17 October 2026
01:00