Madhepura News :जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार, मधेपुरा में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के चिन्हित विद्यालयों में स्थापित किये जा रहे आई0सी0टी0 लैब के भौतिक सत्यापन करने हेतु संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया। आगामी बैठक में सभी वार्डेन की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु एवं सभी प्रखंड संसाधन केन्द्रों में बायोमेट्रिक्स मशीन के माध्यम से उपस्थिति बनाने हेतु सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निदेशित किया गया। जिले के सभी विद्यालयों के शौचालय में नल का पानी, बेसीन की सुविधा एक माह के अंदर पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। इस क्रम में अतिरिक्त वर्ग कक्ष की अधियाचना संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा0शि0 एवं सर्व शिक्षा अभियान के कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कक्षावार नामांकन का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। अतिक्रमित भूमि जैसे हीं मुक्त कराई जाय तो वहाँ जल्द ही बाउन्ड्री का कार्य प्रारंभ कराने एवं सभी विद्यालयों के चाहरदिवारी एवं मुख्य भवन पर रोशनी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सभी संबंधितों को निदेशित किया गया।
---Advertisement---
Madhepura News:शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी के द्वारा आयोजित की गई
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Prashant Singh
"मैं एक अनुभवी न्यूज आर्टिकल लेखक हूं, जो हिंदी में समसामयिक मुद्दों, राजनीति, समाज और विभिन्न विषयों पर विस्तृत और विश्लेषणात्मक लेख लिखता हूं। मेरा उद्देश्य पाठकों को सटीक, तथ्यात्मक और रोचक जानकारी प्रदान करना है, जो उन्हें वर्तमान घटनाओं की गहरी समझ दिला सके।"
---Advertisement---
LATEST Post
Madhepura:पीबीएल कार्यक्रम में उदाकिशुनगंज प्रखंड ने जिले में बनाया सर्वोच्च स्थान
17 October 2026
01:03
Madhepura:उमा भारती के निधन पर प्रो. फिरोज मंसूरी ने जताया गहरा शोक।
17 October 2026
01:00