Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:मधेपुरा में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई: 14 लीटर चुलाई शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, चार शराब पीने के आरोप में धराए

Madhepura :जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग मधेपुरा की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इस दौरान कुल 14 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है। साथ ही ब्रेथ एनालाइजर जांच अभियान में शराब पीने के आरोप में चार व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई मधेपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरसा से मधेपुरा जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित आरभ हॉस्पिटल के समीप की गई। गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम ने छापेमारी करते हुए एक दोपहिया वाहन को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई। इस दौरान मौके से रौशन कुमार एवं संतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई चौसा थाना क्षेत्र के चौसा वार्ड संख्या–07 में की गई, जहां छापेमारी के दौरान 4 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई। इस मामले में कल्पना देवी को गिरफ्तार किया गया, जबकि संजीव पासवान मौके से फरार हो गया। फरार अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इसके अतिरिक्त मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले के विभिन्न चौक–चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से विशेष जांच अभियान भी चलाया गया। जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर कुल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

मद्यनिषेध अधीक्षक विपिन कुमार का बयान

मद्यनिषेध अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि “जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी सूरत में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। आम लोगों से भी अपील है कि अवैध शराब की सूचना विभाग को दें, उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now