Madhepura:नगर परिषद मधेपुरा में कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी के आदेशानुसार दिनांक- 25/08/2025 से 30/08/2025 तक होल्डिंग टैक्स कटवाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया था। शिविर में आये सभी होल्डिंग टैक्स कटवाने वाले को हाथों हाथ होल्डिंग टैक्स काटकर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज होल्डिंग टैक्स कटवाने पहुँचे पूर्व पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने अपना होल्डिंग टैक्स कटवाने के बाद शहर वासियों से हलडिंग टैक्स कटवाकर शहर के विकास में अपना सहयोग दें। वहीं कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने कही की इस विशेष शिविर के समापन के बाद नागरिकों की सुविधा हेतु नप. क्षेत्रान्तर्गत सभी वार्डों में भी कैम्प लगाकर व घर-घर जाकर होल्डिंग टैक्स की वसूली करेंगें। पूर्व पार्षद ध्यानी यादव ने कार्यपालक पदाधिकारी से अनुरोध किया कि इस विशेष होल्डिंग टैक्स शिविर को 05 सितंबर 2025 तक रहने दिया जाय, ताकि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ ले सके। मौके पर कार्यालय कर्मी दीपक कुमार नाजीर, मानव कृष्ण मूर्ति, मो.एजाज अहमद, राजकुमार, मो.सादिर उर्फ भोला सहित अन्य मौजूद थे।
---Advertisement---
Madhepura:होल्डिंग टैक्स कटवाने के लिए नगर परिषद मधेपुरा की और से लगेगा विशेष शिविर
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Amit Kumar
---Advertisement---
LATEST Post
Madhepura:पीबीएल कार्यक्रम में उदाकिशुनगंज प्रखंड ने जिले में बनाया सर्वोच्च स्थान
17 October 2026
01:03
Madhepura:उमा भारती के निधन पर प्रो. फिरोज मंसूरी ने जताया गहरा शोक।
17 October 2026
01:00