---Advertisement---

Munger:नए आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने किया पद भार ग्रहण,बोले छः में से तीन जिले में रह चुका हूं डीएम

आयुक्त के सचिव मनोज कुमार ने नए आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को बुके दे किया स्वागत

ANA/Arvind Verma 

Munger:प्रमंडल के 46 वें प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में अवनीश कुमार सिंह ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। ऐसा लगता है इस प्रमंडल अंतर्गत कुल छः ज़िले का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। क्योंकि छः ज़िले में से तीन जिले में खुद अवनीश सिंह डीएम के पद पर रह कर कार्य कर चुके हैं। चप्पे चप्पे से वाक़िफ हैं। आयुक्त के सचिव मनोज कुमार ने नए आयुक्त अवनीश सिंह को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने कहा मेरे द्वारा मुंगेर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया गया है। यह एक सुखद संयोग है के मुंगेर प्रमंडल के छह जिलों में से तीन जिलों में मैं स्वयं जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुका हूं, इसलिए जिले की तमाम जानकारियों से मैं अवगत हूं। अन्य जिले की भी जानकारी ली जाएगी तथा प्रमंडल के सभी जिलों में चल रहे सरकार के महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं की भी लगातार समीक्षा की जाएगी ताकि प्रमंडल की आम जनता को ससमय योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ मिल सकें। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को उचित मार्गदर्शन के साथ सरकार द्वारा संचालित सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को मूर्त रूप देते हुए आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

Exit mobile version