रिपोर्ट: मो.माजिद,मधेपुरा
Supaul:सुपौल के जदिया थाने की पुलिस 9 जुलाई को दो संदिग्ध लड़का लेकर मधेपुरा के भर्राही थाना पहुंची। दोनों को जदिया थाना क्षेत्र में संदेहास्पद स्थिति में पकड़ा गया था। जिसमें एक लड़का जदिया थाना क्षेत्र के जदिया वार्ड 6 निवासी अभिनव कुमार है। जबकि दूसरा लड़का नाबालिग है। उसका घर भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड एक में है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल से अवैध हथियार के साथ उनकी तस्वीरें बरामद हुई। जब युवकों से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि हथियार उनके घर में छिपा हुआ है। इसके बाद दोनों को आगे की जांच के लिए भर्राही थाना को सुपुर्द कर दिया गया। भर्राही थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने दोनों लड़के की निशानदेही पर मानिकपुर वार्ड एक स्थित विधि विरुद्ध बालक के घर से मैगजीन सहित एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें




