Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:रिटायर्ड आर्मी समाजसेवी मुन्ना जी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया चौथे लीग मैच का उद्घाटन, लतीफ फायर चौसा 8 रन से विजयी

Madhepura:4 फरवरी 2026 को आयोजित चौथे लीग मैच का उद्घाटन रिटायर्ड आर्मी समाजसेवी मुन्ना जी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें लतीफ फायर चौसा की टीम ने नेहालपट्टी को 8 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए चौसा की टीम ने 24.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम की ओर से रितिक ने शानदार 51 रन तथा सत्यम ने 30 रन का योगदान दिया। नेहालपट्टी की ओर से गेंदबाजी में निक्कू ने 4 विकेट, बालाजी ने 3 विकेट और पिंटू ने 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेहालपट्टी की टीम 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी। टीम की ओर से निक्कू ने 31 रन और आलोक ने 25 रन बनाए। चौसा की ओर से सचिन और मुन्ना ने 2–2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए रितिक को मैच का मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिसे अध्यक्ष भानु प्रताप द्वारा सम्मानित किया गया।

आज के मैच के निर्णायक अमरनाथ पोद्दार और मनोज गुप्ता रहे, जबकि स्कोरर की भूमिका विश्वनाथ ने निभाई। इस अवसर पर सचिव राजीव शर्मा, पूर्व सचिव अमित आनंद, अमित बिट्टू, अशफाक, अफजल, अमन श्रीवास्तव, जीशान, गौरव, रोशन सहित अनेक खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

*अध्यक्ष भानु प्रताप ने जानकारी दी कि अगला मुकाबला एमसीसी और यंग स्टार सिंहेश्वर के बीच खेला जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now