Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:साक्षी सुमन ने 433 अंक लाकर विद्यालय में पाई प्रथम स्थान

Madhepura:उदाकिशुनगंज प्रखंड के एसबीजेएस उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा साक्षी सुमन ने 433 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

साक्षी सुमन, अमृता कुमारी (माध्यमिक शिक्षक संघ की अनुमंडल पार्षद एवं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कोषाध्यक्ष) की पुत्री हैं। वे शाहजादपुर पंचायत के सरपंच प्रत्याशी परिवार से संबंध रखती हैं तथा समाजसेवी रामलखन चौरसिया की पोती हैं।

साक्षी सुमन पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अव्वल रही हैं। वे राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कार्यक्रम एवं एनसीसी में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुकी हैं। इसके अलावा शतरंज की कुशल खिलाड़ी के रूप में जिला स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों ने बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शुभकामना देने वालों में संजीव कुमार सिंह (सदस्य बिहार विधान परिषद), नरेंद्र नारायण यादव (उपाध्यक्ष बिहार विधानसभा), निरंजन कुमार मेहता (सदस्य बिहार विधानसभा), दिनेशचंद्र यादव (सांसद), बंशीधर बृजवासी एवं मदन मोहन झा (सदस्य विधान परिषद), संजय कुमार (जिला शिक्षा पदाधिकारी), अभिषेक कुमार (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी), विजय कुमार (प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी) सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।साक्षी सुमन की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now