Madhepura:उदाकिशुनगंज प्रखंड के एसबीजेएस उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा साक्षी सुमन ने 433 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

साक्षी सुमन, अमृता कुमारी (माध्यमिक शिक्षक संघ की अनुमंडल पार्षद एवं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कोषाध्यक्ष) की पुत्री हैं। वे शाहजादपुर पंचायत के सरपंच प्रत्याशी परिवार से संबंध रखती हैं तथा समाजसेवी रामलखन चौरसिया की पोती हैं।
साक्षी सुमन पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अव्वल रही हैं। वे राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कार्यक्रम एवं एनसीसी में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुकी हैं। इसके अलावा शतरंज की कुशल खिलाड़ी के रूप में जिला स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।