---Advertisement---

Madhepura:यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड (यूरोप) से सम्मानित हुआ संकल्प मैत्री फाउंडेशन

Madhepura:देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम तथा हरियाणा के करनाल स्थित गोल्डन मोमेंट्स में आयोजित निफा सिल्वर जुबली समारोह में मधेपुरा के सामाजिक संगठन संकल्प मैत्री फाउंडेशन को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। फाउंडेशन के संस्थापक एवं गायक सुनीत साना और सदस्य गरिमा उर्विशा को उनके सामाजिक योगदानों के लिए राष्ट्रीय सम्मान यंग कम्युनिटी चैंपियनशिप अवार्ड एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस इंग्लैंड (यूरोप) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यों जैसे रक्तदान, सड़क सुरक्षा अभियान, कोविड 19 में सेवा एवं जागरूकता अभियान, पौधारोपण और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के लिए प्रदान किया गया। उनके कार्यों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चार दिवसीय इस भव्य कार्यक्रम में देश भर से चुनिंदा सामाजिक कार्यकताओं का चयन कर सम्मानित किया गया। समारोह में हजारों की संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आए समाजसेवियों ने भाग लिया और एक-दूसरे के अनुभवों को साझा किया। सम्मान मिलने के उपरांत मधेपुरा सहित पूरे कोसी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे मधेपुरा की प्रतिष्ठा और गौरव बढ़ाने वाला क्षण बताया। इस उपलब्धि पर डॉ. भूपेंद्र मधेपुरी, राकेश मोहन झा, अधिवक्ता सुचिन्द्र कुमार, कौशल किशोर सिन्हा, धरनीधर सिंह, श्याम किशोर यादव, बंटी सिंह, तन्द्रा शरण, राजेश वर्मा, संतोष राजा, नीतेश कुमार, कृष्ण कुमार, पूजा कुमारी साह सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं। सुनीत साना ने कहा यह सम्मान हमारे लिए प्रेरणा है। समाजसेवा का यह सफर जारी रहेगा और हम हर संभव प्रयास करेंगे कि मधेपुरा का नाम देश विदेश में और रोशन हो। वहीं गरिमा उर्विशा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य करना ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। यह सम्मान हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।

Exit mobile version