---Advertisement---

Madhepura:143 विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, करीब 50 हजार अभिभावकों ने लिया हिस्सा।

Madhepura:उदाकिशुनगंज। प्रखंड के सभी 143 विद्यालयों में शनिवार को सेवा संकल्प शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी एवं सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावकों, विशेषकर महिलाओं की भागीदारी रही। विद्यालयों में बच्चों के शैक्षणिक विकास, सुरक्षा और अभिभावकों की सहभागिता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सागर कुमार चौधरी ने बताया कि प्रखंड के 143 विद्यालयों में आयोजित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में करीब 50 हजार अभिभावकों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। प्रखंड टेक्निकल टीम के सदस्य भी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कार्यक्रम की निगरानी एवं सफलता के लिए कार्य करते नजर आए।

वंदना कुमारी ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी से शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है।

अनुमंडल पार्षद माध्यमिक शिक्षक संघ की अमृता कुमारी ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी लोकतंत्र की खूबसूरती है, जिसमें विद्यालय और समाज के बीच संवाद मजबूत होता है। मंजर आलम ने बताया कि मधेपुरा जिला लगातार निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में सेवा संकल्प के तहत पेंटिंग, भाषण सहित विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही सभी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम भी आयोजित कर बच्चों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश के आलोक में प्रखंड के साथ-साथ जिले के विद्यालयों में भी कार्यक्रम का शत-प्रतिशत आयोजन सुनिश्चित किया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान रवि शास्त्री ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने में लगातार जुटे हुए हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापकों, प्रदीप मंडल, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष, सागर कुमार चौधरी, अमृता कुमारी, वंदना कुमारी, शैलेश कुमार चौरसिया, मंजर आलम, सुनील कुमार चौरसिया, विजय कुमार पासवान, कंचनमाला, मोनिका कुमारी, सुनील, मुकेश, शंकर, कुमोद, महालीकात झा, कियामुद्दीन, बिपिन बिहारी गुप्ता, सियाराम मोची, रीता कुमारी, कुमार किशोर केसरी, ललन कुमार, दीनबंधु, गुंजन सिंह, शेखर कुमार, मजहर आलम, नरेंद्र कुमार, नीलेश कुमार, बीबी गुलफसा बानो, अविनाश कुमार, पूनम कुमारी, अरुण कुमार, परशुन कुमार सिंह सहित जिला टेक्निकल टीम के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version