Madhepura:शहर के वार्ड संख्या दो में सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संविधानिक मूल्यों की नींव रखी। धीरेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन हमें संघर्ष, शिक्षा और अधिकारों के लिए जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में भारत भूषण, गोपाल यादव, दिलीप यादव, पिंकू यादव, कैलाश बिहारी, डॉ. जितेंद्र कुमार, सुरेश मल्लिक, डॉ. कुंदन कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। जयंती समारोह के दौरान बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।
---Advertisement---
Madhepura:संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Amit Kumar
---Advertisement---
LATEST Post
Madhepura:साक्षी सुमन ने 433 अंक लाकर विद्यालय में पाई प्रथम स्थान
2 April 2026
00:07
Madhepura:भान-टेकठी पंचायत का नाम बदलकर “चंद्रभान” करने की उठी मांग
7 March 2026
21:38
Madhepura:बीएन मंडल विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन
25 February 2026
23:05