Madhepura:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 6.10.2025 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के तहत बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु दिनांक 10.10.2025 को गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके तहत बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत प्रथम चरण में मधेपुरा जिला के 70-आलमनगर , 71- बिहारीगंज, 72- सिंहेश्वर (अनु0जा0)एवं 73-मधेपुरा विधानसभा क्षेत्रों का मतदान दिनांक 06.11.2025 को किया जाना है। प्रेस विज्ञप्ति में निर्धारित किए गए तिथियों के अनुसार दिनांक 10.10.2025 से 17.10.2025 तक नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी। दिनांक 18.10.2025 को संवीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। अभ्यर्थीतता वापसी की तिथि दिनांक 20.10.2025 निर्धारित की गई है। अनुमंडल कार्यालय, मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज में नामांकन प्रक्रिया की प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी कोषांगो का गठन कर लिया गया है। दोनों अनुमंडल कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग का कार्य, सुरक्षा हेतु सीसीटीवी का कार्य एवं नामांकन में आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क का निर्माण इत्यादि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कार्यालय के इर्द-गिर्द सुरक्षा व्यवस्था हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सिंगल विंडो सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है। पुरे नामांकन प्रक्रिया का विडियोग्राफी किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया की संपूर्ण सूचना एवं नामांकन से संबंधित सभी दस्तावेजों की सूची नोटिस बोर्ड पर दी जाएगी।
---Advertisement---
Madhepura:भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
LinkedIn

Amit Kumar
---Advertisement---
LATEST Post
Madhepura:पीबीएल कार्यक्रम में उदाकिशुनगंज प्रखंड ने जिले में बनाया सर्वोच्च स्थान
17 October 2026
01:03
Madhepura:उमा भारती के निधन पर प्रो. फिरोज मंसूरी ने जताया गहरा शोक।
17 October 2026
01:00