---Advertisement---

Madhepura:‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ, चौसा प्रखंड को लक्ष्य पूर्ति का संकल्प

Madhepura:जिले में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण (डीआरडीए) स्थित झल्लू बाबू सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष सह आलमनगर विधायक नरेंद्र नारायण यादव एवं जिलाधिकारी अभिषेक रंजन (भा.प्र.से.) ने संयुक्त रूप से किया।

यह अभियान नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े छह प्रमुख सूचकांकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर संतृप्त करना है। संपूर्णता अभियान 2.0 का आयोजन 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा, जिसके दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य प्राप्ति हेतु साप्ताहिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि आकांक्षी प्रखंड चौसा के सभी सूचकांकों को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाया जाएगा तथा प्रखंड को स्वस्थ, समर्थ और समृद्ध बनाया जाएगा।

इस अवसर पर माननीय जिला परिषद अध्यक्ष मधेपुरा, उप विकास आयुक्त अनिल बसाक (भा.प्र.से.), प्रखंड प्रमुख चौसा, जिला योजना पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), आकांक्षी प्रखंड चौसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version