---Advertisement---

Supaul:मंत्री के सहयोग से गांव में लगी स्ट्रीट सोलर लाइट,जगमग हुए गांव।

रिपोर्ट:पप्पू आलम

Supaul:जिले की पिपरा खुर्द पंचायत परसा गांव वार्ड नंबर 2 में सड़क किनारे लाइट नहीं रहने से शाम ढलते अंधेरा पसर जाता था। यहां सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री भारत सरकार रामदास आठवले के सहयोग स्ट्रीट सोलर लाइट लगवाई गई,जिससे गांव के सभी वार्ड की गलियां रौशनी से जगमग हो गये हैं। स्ट्रीट लाइट लगाए जाने से ग्रामीणों के लिए सार्थक साबित हो रही है। इससे महिलाएं, पुरुष रात्रि में भयमुक्त होकर बाहर निकल रहीं हैं।

यह कार्य मंत्री के पीएऐ मोहम्मद बसर के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित शिकायत दिया गया था, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उक्त आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उस गांव में स्ट्रीक सोलर लाइट लगवाई जिससे सैकड़ो लोगों ने सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से खुशी व्यक्त की है।

Exit mobile version