Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:मोदी सरकार के 12 वर्ष: विश्वास, विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम अध्याय — राहुल यादव

Madhepura:प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी सह अधिवक्ता राहुल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 140 करोड़ देशवासियों के समग्र विकास को केंद्र में रखकर विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा दी है। आज भारत विश्व में आत्मविश्वास, विकास और नेतृत्व की नई पहचान बन चुका है।

राहुल यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का विषय है कि देश में बिना भ्रष्टाचार और घोटालों के लाखों करोड़ रुपये की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। युवा, महिला, किसान और गरीबों के कल्याण को समर्पित मोदी सरकार ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस सहित विपक्ष का एकमात्र एजेंडा “मोदी हटाओ” है, वहीं भाजपा सरकार का लक्ष्य गरीबों का उत्थान और देश का सर्वांगीण विकास है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत नए सामर्थ्य और नई ऊर्जा के साथ विश्व पटल पर मजबूती से खड़ा हुआ है। पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के कई अवरोधों को पार किया है।

राहुल यादव ने कहा कि हजारों गांवों तक बिजली पहुंचाई गई, लाखों रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित हुए तथा बैंक ऋण प्राप्त करना आसान हुआ। करोड़ों लोगों को आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया। कृषि बजट में वृद्धि के साथ पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से करोड़ों किसानों के खातों में सहायता राशि पहुंचाई गई।

उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों ग्रामीण परिवारों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया, करोड़ों शौचालयों का निर्माण हुआ तथा उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों परिवारों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही रेलवे के आधुनिकीकरण, नए राष्ट्रीय राजमार्गों, एयरपोर्ट, जलमार्गों और मेट्रो परियोजनाओं का विस्तार किया गया है।

राहुल यादव ने कहा कि मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश को नई दिशा दी है। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से समाज के हर वर्ग को जोड़ा गया है और करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में नए आईआईटी, आईआईएम, विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में भव्य Ram Mandir निर्माण, तीन तलाक की समाप्ति, वक्फ कानून में सुधार, राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा तथा महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने जैसे ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार के कार्यकाल में लिए गए।

राहुल यादव ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने की योजना का सफल संचालन किया जा रहा है। इससे देश का हर नागरिक बदलते भारत का अनुभव कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को गर्व है कि देश को सबसे अधिक कार्य करने वाला प्रधानमंत्री मिला है, जिनके नेतृत्व में सीमा सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भारत हर क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post