Madhepura:भूपेंद्र विचार मंच के बैनर तले बुधवार को श्रीकृष्ण मंदिर गोशाला परिसर में स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक बाबू रासबिहारी लाल मंडल की 109वीं पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विचार मंच के अध्यक्ष परमेश्वरी यादव ने की, जबकि संचालन संयुक्त सचिव डॉ. हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आईएएस डॉ. गोरेलाल यादव, विधान पार्षद डॉ. एनके यादव, विधायक डॉ. गौतम कृष्ण, प्रो. सचिन्द्र, डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, प्रो. विनय कुमार चौधरी, परमेश्वरी यादव, उपाध्यक्ष प्रीति यादव और सचिव डॉ. आलोक कुमार सहित अन्य अतिथियों ने रासबिहारी लाल मंडल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। मंच की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो, बुके और पाग पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य चिरामनी यादव ने डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी द्वारा रचित रासबिहारी लाल मंडल की संक्षिप्त जीवनी का वाचन किया। स्वागत एवं अध्यक्षीय संबोधन में परमेश्वरी यादव ने रासबिहारी लाल मंडल के जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन और समाज सुधार के क्षेत्र में उनके योगदान को विस्तार से रेखांकित किया।
*संघर्ष और संगठन से समाज में आता है बदलाव : डॉ. गोरेलाल यादव
उद्घाटन संबोधन में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिहार के अध्यक्ष डॉ. गोरेलाल यादव ने कहा कि संघर्ष और संगठन के माध्यम से ही समाज में सुधार संभव है। समाज समय-समय पर ऐसे नायकों को जन्म देता है, जो इतिहास के पन्नों में अमर हो जाते हैं। बाबू रासबिहारी लाल मंडल भी ऐसे ही व्यक्तित्व थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में रासबिहारी लाल मंडल स्थानीय फलक पर राष्ट्रीय हस्ताक्षर रहे और स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ समाज सुधार के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने कहा कि रासबिहारी लाल मंडल ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उनके कृतित्व और व्यक्तित्व ने मधेपुरा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विधायक डॉ. गौतम कृष्ण ने भूपेंद्र विचार मंच के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत और महापुरुषों के योगदान से जुड़ने का अवसर मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें





डॉ. भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने अपनी पुस्तक ‘पराधीन भारत में स्वाधीन सोच’ के माध्यम से बाबू रासबिहारी मंडल के जीवन के कई अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाला। वहीं वरीय साहित्यकार डॉ. विनय कुमार चौधरी ने रासबिहारी लाल मंडल के जीवन पर लिखित प्रबंध काव्य ‘भारत मां का संदेश’ की चर्चा करते हुए समाज सुधार के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित किया।
*परिचर्चा रहा समारोह का मुख्य आकर्षण
पुण्यतिथि समारोह के दौरान ‘समाज सुधार के अग्रदूत रासबिहारी लाल मंडल’ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में सचिव डॉ. आलोक कुमार ने विषय प्रवेश कराया। सियाराम यादव मयंक, चंद्रशेखर कुमार, समीर आनंद, नीलू रानी, प्रीति यादव और प्रेमलता ने आलेख प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार, कामरेड प्रमोद प्रभाकर, कामरेड रमन, आनंद मंडल, निशांत यादव, कृष्ण कुमार, अरुण कुमार, अजय प्रसाद, अरविंद कुमार, गणेश मानव और संजय क्रांति सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में पूर्व कुलसचिव प्रो. सचिन्द्र, अमोल राय, शंभू शरण भारती, जयकांत यादव, दीपक कुमार, प्रो. सुधांशु शेखर, प्रो. फिरोज मंसूरी, डॉ. अरुण कुमार, प्रो. गीता यादव, ई. महेंद्र नारायण मंडल, डॉ. शशि, प्रो. जयकृष्ण यादव, संत कुमार, गीतांजलि, नरेश कुमार यादव, विनीता भारती, पंकज कुमार, प्रो. मिथिलेश, डॉ. राजेश कुमार मुन्ना और डॉ. रणधीर यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में विचार मंच के कोषाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।






