Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:गायत्री कुमारी का राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Madhepura:जिले के लिए गर्व की बात है कि जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी गायत्री कुमारी का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में हुआ है। वह अंडर-17 बालिका हैंडबॉल वर्ग में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 जनवरी से 23 जनवरी तक सोमनाथ (गुजरात) में आयोजित की जाएगी।

गायत्री कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदाकिशनगंज (मधेपुरा) की छात्रा हैं। मधेपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव दीपक प्रकाश रंजन ने बताया कि राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर गायत्री का चयन बिहार टीम के लिए किया गया है।

गायत्री के चयन से मधुबन पंचायत, उदाकिशनगंज वार्ड नंबर-3 सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार ने कहा कि गायत्री शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्रा रही है। उसकी यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अनुदेशक नीरज कुमार, शिक्षक अभय ठाकुर, रविंद्र कुमार, अजय कुमार राय, रतन कुमार, विनीत कुमार, सुशील कुमार, रत्नेश कुमार एवं शिक्षिकाएं महारानी कुमारी, काजल कुमारी और रानी कुमारी ने गायत्री को शुभकामनाएं दीं।

गायत्री के पिता वीरेंद्र महतो, जो दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन का यह परिणाम है। वहीं, उनकी माता पुष्पा देवी, जो गृहिणी हैं, ने भी बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताई।

मधेपुरा जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष राजनंदन कुमार ने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच की आवश्यकता है। संघ का लक्ष्य ग्रामीण खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।

प्रशिक्षक नीरज कुमार के सतत प्रशिक्षण से ही गायत्री इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। राष्ट्रीय खिलाड़ी रूपक कुमार रंजन ने भी गायत्री को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now