Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:सिंहेश्वर महोत्सव में बालिकाओं का जलवा,कबड्डी व वालीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

Madhepura:सिंहेश्वर महोत्सव के शुभ अवसर पर मवेशी हाट मैदान, सिंहेश्वर में आयोजित दो दिवसीय बालिका कबड्डी एवं वालीबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका कबड्डी मुकाबलों ने दर्शकों का खासा उत्साह बढ़ाया।

विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को नगर पंचायत सिंहेश्वर की अध्यक्ष पूनम कुमारी ने कप देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और खेल के मैदान में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

वॉलीबॉल टीम,उपविजेता टीम मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम मधेपुरा

वॉलीबॉल विजेता टीम शिवनंदन प्रसाद इंटर स्तरीय विद्यालय मधेपुरा

कबड्डी मध्य विद्यालय जीतापुर उपविजेता टीम

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिया कबड्डी टीम विजेता

प्रतियोगिता प्रभारी एवं मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के संयोजक, शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिका कबड्डी वर्ग में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। इनमें उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिया, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जीतापुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहा, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगोरा बिहारीगंज, मध्य विद्यालय बसंतपुर दक्षिण शंकरपुर, अधिक लाल मध्य विद्यालय मधेपुरा, जगजीवन आश्रम मधेपुरा एवं मध्य विद्यालय ईटहरी सिंहेश्वर की टीम शामिल थीं।

प्रतियोगिता परिणाम

कबड्डी (बालिका वर्ग): फाइनल मुकाबले में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिया की टीम ने 58 अंक प्राप्त कर विजेता कप पर कब्जा जमाया, जबकि मध्य विद्यालय जीतपुर की टीम 45 अंक के साथ उपविजेता रही।

वालीबॉल (बालिका वर्ग): शिवनंदन प्रसाद इंटर विद्यालय मधेपुरा ने विजेता कप जीता, जबकि जगजीवन आश्रम मधेपुरा की टीम उपविजेता रही।

कार्यक्रम के दौरान ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल सिंहेश्वर के निदेशक रुपेश कुमार सहित खेल शिक्षक विमल कुमार भारतीय, मनोज कुमार, आनंद कुमार, चंदन कुमार, प्रशिक्षक रामानुज यादव एवं अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

निर्णायक मंडल में कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार, गुलशन कुमार, गौरी शंकर कुमार, राहुल कुमार, अमित आनंद, नीरज कुमार, लुसी कुमारी, नरेश कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, सुगंध कुमार, सौरभ कुमार, राखी कुमारी, अभिलाषा कुमारी एवं शिवानी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महोत्सव के इस आयोजन ने न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि बेटियों के आत्मविश्वास और खेल कौशल को भी नई उड़ान दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post