Madhepura:गाँव की पगडंडी पुकारे — सुनता है कौन यहाँ?
मिट्टी में दफ्न हुई सड़कों का, पूछे अब कौन निशाँ?
मुखिया जी की चमकती गाड़ी, धूल उड़ाती जाती है,
नंगे पाँव गरीब की किस्मत, कीचड़ में धँस जाती है।
सरपंच की चौपालों में, वादों का अंबार लगा,
पर हर गली के गड्ढों में, बरसों से पानी जगा।
फंड का पैसा आया था, पर कोठियों में समा गया,
कंक्रीट बिके सड़कों के, कोई महल बना गया।
चुनावों में जो झुकते थे, हाथ जोड़कर मिलते थे,
सम्बंधित ख़बरें

Madhepura:इंटर्नशिप के नाम पर वसूली और खानापूर्ति का आरोप,उच्चस्तरीय जांच की मांग

Madhepura:पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, डीएम ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद दवा

Madhepura:उदाकिशुनगंज प्रखंड के 143 विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी शत-प्रतिशत संपन्न, जिले के सभी विद्यालयों में भी आयोजन पूरा।

Madhepura:पंचायत विकास दिवस पर मधेपुरा में लखपति दीदियों का सम्मान, नशामुक्त समाज के निर्माण में जीविका दीदियों की भूमिका की प्रभारी मंत्री ने की सराहना

Madhepura:सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में राशि हस्तांतरित, 1.82 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिला लाभ
Powerd By Teckshop⚡
अब पहचानें भी नहीं, जब हम दर पर खिलते थे।
हर सावन में ये रास्ते, आँसू बनकर बहते हैं,
उनकी जेबों में नोट, और हम यूँ ही सहते हैं।
वोट लिया था विकास के नाम, मिला विनाश का जंजाल,
ये सड़क नहीं, भ्रष्टाचार का सीने में उतरा भाल।
जागो अब ऐ गाँव के लोगो, प्रश्नों की मशाल जलाओ,
कीचड़ भरी इन राहों का, पूरा हिसाब दिलवाओ।







