Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग आधारित उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित।

Madhepura:प्रखंड संसाधन केंद्र उदाकिशुनगंज के प्रांगण में एक दिवसीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी विद्यालयों के पीबीएल से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उदाकिशुनगंज सागर कुमार चौधरी ने उदाकिशुनगंज प्रखंड के लगातार 13वीं बार जिले में अव्वल स्थान पर कायम रहने तथा शत-प्रतिशत विद्यालयों में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रखंड तकनीकी टीम, मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, संकुल समन्वयकों तथा पीबीएल से जुड़े नामित शिक्षक-शिक्षिकाओं को देते हुए सभी को बधाई दी।

जिला तकनीकी टीम के प्रमुख सदस्य शैलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया काफी प्रभावी साबित हो रही है। बच्चों में विशेष रूप से गणित एवं विज्ञान विषयों के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने अन्य विषयों में भी इस प्रकार की गतिविधियों को लागू करने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने भारतीय भाषा समर कैंप-2026 की चर्चा करते हुए कहा कि भारत भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध देश है। यह ग्रीष्मकालीन शिविर विद्यार्थियों को रोचक गतिविधियों, संवादात्मक सहभागिता और सांस्कृतिक अनुभवों के माध्यम से विभिन्न भारतीय भाषाओं से परिचित कराने का अभिनव प्रयास है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना से प्रेरित यह पहल बहुभाषिक शिक्षा, भाषाई संवेदनशीलता तथा “विविधता में एकता” के भारतीय आदर्श को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उल्लेखनीय है कि प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पिछले सात दिनों तक भारतीय भाषा समर कैंप-2026 का सफल आयोजन किया गया।

बीईओ उदाकिशुनगंज ने डीईओ मधेपुरा संजय कुमार, डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान अभिषेक कुमार, संभाग प्रभारी सुशील मंडल, जिला तकनीकी टीम लीडर संजय क्रांति एवं प्रेमलता सहित सभी सहयोगियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला में तकनीकी टीम के सदस्य मंजर आलम, वंदना कुमारी, अनिकेत रंजन, अविनाश कुमार, परशुन सिंह, रामचंद्र राम, इंद्र कुमार गुजराल, सावित्री कुमारी, निलेश कुमार, आफताब आलम, संजीव सिंह, संजय प्रताप, पुतुल कुमार, कुलानंद कुमार, संतोष कुमार, पवन कुमार, राहुल कुमार, प्रतिभा कुमारी, मो. परवेज मुशर्रफ, रमेश कुमार मेहता, रामभजन कुमार, गजेंद्र कुमार, केएम चांदनी, अमृता कुमारी, सुनील कुमार चौरसिया, गुलफसा बानो एवं सियाराम मोची सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post