Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन को SBTE से संबद्धता विस्तार

Madhepura:एकलव्य इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, मधेपुरा को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (SBTE), पटना द्वारा इंजीनियरिंग डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक) कार्यक्रमों के संचालन हेतु संबद्धता विस्तार (Extension of Affiliation) प्रदान किया गया है।

संस्थान को सिविल इंजीनियरिंग (120 सीट), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (60 सीट), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (120 सीट) तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग (60 सीट) शाखाओं के लिए संबद्धता विस्तार की स्वीकृति मिली है।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि यह उपलब्धि संस्थान द्वारा शैक्षणिक, भौतिक एवं प्रशासनिक मानकों के निरंतर पालन तथा गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। संस्थान लंबे समय से तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है।

संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, अनुभवी एवं योग्य शिक्षक तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगार क्षमता को बढ़ाने में सहायक हैं।

संस्थान के ट्रस्टी सीए मनीष कुमार सर्राफ एवं डायरेक्टर अभिनव पंसारी ने कहा कि SBTE द्वारा पुनः संबद्धता विस्तार प्रदान किया जाना संस्थान की विश्वसनीयता और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक दक्षता के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

वहीं, प्राचार्य डॉ. कन्हैया प्रसाद ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्राप्त यह संबद्धता विस्तार संस्थान के उस मिशन को और मजबूत करेगा, जिसके तहत उद्योग और समाज की बदलती जरूरतों के अनुरूप दक्ष डिप्लोमा इंजीनियर तैयार किए जाते हैं।

संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को सफलता का आधार बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post