Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:मधेपुरा में 24 मई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श।

Madhepura:मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 स्थित के.बी. महिला कॉलेज के दक्षिण, मिष्टी जल (पानी प्लांट) एवं रेखा सेवा सदन परिसर में 24 मई 2026 को एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी अरुण कुमार सिंह करेंगे।

पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने बताया कि आर्थिक अभाव के कारण कई गरीब एवं जरूरतमंद लोग समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज और उचित सलाह नहीं ले पाते हैं। इसी उद्देश्य से आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह निःशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों की जांच एवं चिकित्सीय परामर्श के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। इसमें डॉ. फुल कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ. संजय कुमार (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनोरंजन कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. आर.के. पप्पू (जनरल फिजिशियन एवं सर्जन), डॉ. पूजा भारती (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. नीरव निशांत (दंत रोग विशेषज्ञ) शामिल रहेंगे।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श का लाभ उठाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post