Madhepura:जिले में कला और कलाकारों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में वे लगातार निजी कला संस्थाओं का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और कलाकारों की जरूरतों का आकलन कर रही हैं।

रविवार को उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित डीफॉरडी डांस क्लासेस का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्था में संचालित गतिविधियों, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कलाकारों को उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया। संस्था संचालकों से बातचीत कर उन्होंने कला के प्रचार-प्रसार में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी ली।
संस्थान पहुंचने पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। नन्हे कलाकारों ने स्वयं बनाई गई पेंटिंग और अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस मौके पर आम्रपाली कुमारी ने कहा कि जिले की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और नवोदित प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने में निजी कला संस्थाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य संस्थाओं को और सशक्त बनाना तथा कलाकारों के लिए प्रेरणादायक माहौल तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि सभी कला संस्थाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर कलाकारों के प्रशिक्षण, कला प्रदर्शनियों और आर्थिक सहायता से जुड़ी नई योजनाओं को लागू करने की दिशा में पहल की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें





प्रशासन की इस पहल का स्थानीय कलाकारों और संस्था संचालकों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे जिले में कला और संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान वरीय कलाकार सुनीत साना, मिथुन कुमार गुप्ता तथा अमित कुमार अंशु मौजूद रहे।
वहीं संस्था के निदेशक अमर कुमार, कोरियोग्राफर रमेश कुमार समेत कार्तिक कुमार, साक्षी कुमारी, स्वीटी गुप्ता, आचल कुमारी, मोना कुमारी, शिवा श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त प्राचार्य ई. संतोष कुमार और अमन कुमार ने कला एवं संस्कृति पदाधिकारी और अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त






