Madhepura:वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षकों के साथ ब्रीफिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा संचालन के दौरान निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने तथा उत्तरपुस्तिकाओं के सुरक्षित और समयबद्ध संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

सम्बंधित ख़बरें





साथ ही दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन पर बल दिया गया।







