Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:सभी प्रखण्ड परिसर में लगेगा कैंप,मिलेगा रोजगार;25 फरवरी से 16 मार्च तक किया जायेगा आयोजन, 18,500 से लेकर 25 हजार तक वेतन व अन्य सुविधा

Madhepura:जिले के सभी प्रखण्ड परिसर में 25 फरवरी से 16 मार्च तक कैंप लगाया जायेगा. इसमें 325 बेरोजगार युवको को रोजगार मिलेगा. चयनित अभ्यर्थियों को 18500 से लेकर 25 हजार तक वेतन व अन्य सुविधा मिलेगी. जिला नियोजनालय के सहयोग से गरीब शिक्षित एवं बेरोजगार युवक को रोजगार देने के उद्देश्य से सुरक्षा प्रदान करने वाली एशिया महादेश की सुरक्षा छेत्र की कंपनी गार्डियंस Group की ओर से यह कैंप लगाया जाएगा।

महाप्रबंधक जय कृष्ण गुप्ता ने बताया कि यह भर्ती केवल पुरुषों के लिए है. सुरक्षा जवान का 245 पद, सुरक्षा सुपरवाइजर 80 पद पर बहाली होगी l इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता सुरक्षा जवान के लिए मैट्रिक पास, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए ग्रेजुएशन पास व एनसीसी सी व बी सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थी को छूट, लंबाई 165 सीएम सुरक्षा जवान के लिए ,170 सीएम,सुपरवाइजर के लिए अनिवार्य है l सभी मापदंड पूरा करने के बाद लिखित परीक्षा ली जायेगी. चयनित अभ्यर्थी को साथ ही नियुक्ति पत्र भी दी जायेगी. भर्ती अधिकारी के बताए गए निर्धारित तिथि पर GTA ट्रेनिंग सेंटर गार्डियंस प्रशिक्षण केंद्र सोनपुर में 15 दिनों का आवासीय ट्रेनिंग दिया जायेगा। ट्रेनिंग के उपरांत उन्हे केंद्र एवं राज्य सरकारी प्रतिष्ठान सचिवालय,बड़े-बड़े औद्योगिक क्षेत्र, रेसिडेंसियल अपार्टमेंट, यूनिवर्सिटी, बैंक, एटीएम, मॉल, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन हॉस्पिटल आदि में ड्यूटी दी जायेगी. 

उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन जिला नियोजनालय मधेपुरा।   

26 फरवरी को सिंघेश्वर प्रखंड परिसर ।

27 फरवरी घायलढ़ प्रखंड परिसर 

28 फरवरी को गम्हरिया प्रखंड परिसर ।  

06 मार्च को शंकरपुर प्रखंड परिसर 

07 मार्च कुमारखंड प्रखंड परिसर ।  

09 मार्च को मुरलीगंज प्रखंड परिसर। 

10 मार्च को बिहारीगंज प्रखंड परिसर । 

11 मार्च को ग्वालपाड़ा प्रखंड परिसर 12 मार्च को उदाकिशुनगंज प्रखंड परिसर

13 मार्च को पुरैनी प्रखंड परिसर।

14 मार्च को चौसा प्रखंड परिसर ।

16 मार्च को आलमनगर प्रखंड परिसर । में इन तिथियों को भर्ती कैंप लगाया जायेगा. अभ्यर्थियों को मैट्रिक का मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर भर्ती स्थान पर निर्धारित तिथि व समय 11:00 बजे से 03:00 बजे तक उपस्थित होना है। चयनित अभियार्थी को भर्ती अधिकारी के द्वार बताए गए गार्डियंस प्रशिक्षण केंद्र सोनपुर. परिसर में रिपोर्ट की जायेगी. यहां 15 दिनों की ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग के दौरान व्यायाम, सुरक्षा संबंधित क्लासेस, फायर फाइटिंग, अनुशासन एवं अन्य विषयों की जानकारी दी जायेगी. ट्रेनिंग के दौरान रहने और खाने की सुविधा कंपनी की ओर से होगी. ट्रेनिंग के बाद देश के विभिन्न राज्यों में ड्यूटी के लिए भेजा जायेगा।

*विशेष जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

M- 9154312595

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post