---Advertisement---

Madhepura:सभी प्रखंडों में खुलेगा डिग्री कॉलेज,विश्वविद्यालयों से मांगी गई प्रखंडवार रिपोर्ट

Madhepura:डॉ०बिट्टू कुमार ने कहा कि बिहारीगंज प्रखण्ड में सरकारी डिग्री काॅलेज स्थापित किया जाए। क्योंकि यह क्षेत्र कृषिक एवं मजदूर लोगों की संख्या ज्यादा है, जिसके कारण वह अपने बच्चों को उच्च शिक्षा नहीं दिला पता है ईसलिए बिहारीगंज में सरकारी डिग्री महाविद्यालय खोलने की जरूरत है। स्थानीय विधायक एवं राजनेता चाहे तो सरकारी डिग्री काॅलेज खोलने में रूचि लेगा तो कोई दिक्कत नहीं होगा। स्थानीय राजनेता से अपील है कि इसे गंभीर हो कार्य करने की जरूरत है अभिलंब, क्योंकि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अभिभाषण में घोषणा की है कि बिहार के उन सभी प्रखंडों में चरणबद्ध रूप से एक-एक डिग्री महाविद्यालय (सरकारी या निजी) की स्थापना की जाएगी, जहाँ पूर्व से कोई अंगीभूत डिग्री कॉलेज संचालित या प्रस्तावित नहीं है। इसी घोषणा के अनुपालन में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो० (डॉ०) एन० के० अग्रवाल ने मंगलवार को राज्य के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को पत्र जारी कर आवश्यक सूचनाएँ तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।निदेशक ने बताया कि विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु यह अत्यावश्यक है कि विश्वविद्यालय अपने नियंत्रणाधीन सभी महाविद्यालयों की प्रखंडवार सूची/विवरणी निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध कराएँ। साथ ही उन्होंने सभी कुलसचिवों को निर्देश दिया है कि संलग्न विहित प्रपत्र में मांगी गई जानकारी आज ही उनके ई-मेल पर भेजी जाए, ताकि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण उच्च शिक्षा योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा सके।निदेशक द्वारा भेजे गए पत्र के साथ आवश्यक प्रपत्र भी संलग्न किया गया है, जिसमें प्रत्येक विश्वविद्यालय को अपने सभी महाविद्यालयों का अद्यतन विवरण दर्ज करना है।

---Advertisement---

LATEST Post

Exit mobile version