Madhepura:पटना स्थित बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलसचिव महोदय द्वारा एक छात्र की लंबित समस्या का समाधान किए जाने का मामला सामने आया है। बी पी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा के पूर्व छात्र विभांषु कुमार ने बताया कि उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदन के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत थी, जिसे ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य था।

अंततः उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रदीप कुमार (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) से संपर्क किया। कुलसचिव ने उनकी समस्या को विनम्रता से सुना और शीघ्र समाधान कराया। बाद में स्वयं फोन कर उन्हें सूचित किया कि उनका कार्य पूरा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
विभांषु कुमार ने कुलसचिव महोदय के प्रति तहेदिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ईमानदार और संवेदनशील अधिकारी ही छात्रों के विश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि वे भी भविष्य में एक ईमानदार अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं।
उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से अपील की कि यदि कॉलेज या विश्वविद्यालय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो रहा हो तो हताश न हों, बल्कि संबंधित उच्च अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखें। प्रयास करने पर समाधान अवश्य मिलता है।
उन्होंने बताया कि उनकी समस्या लगभग डेढ़ माह से लंबित थी। यदि वे पहले ही कुलसचिव महोदय से संपर्क कर लेते तो संभवतः समाधान पहले ही हो जाता। अंत में उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, विशेषकर कुलसचिव महोदय के प्रति पुनः आभार व्यक्त किया।