Madhepura:पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण डायट मधेपुरा में प्रारंभ।बिहार शिक्षा शोध प्रशिक्षण संस्थान पटना के निर्देश पर अभिषेक कुमार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मधेपुरा के आदेश के आलोक में डायट मधेपुरा में 120 शिक्षक शिक्षिका का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मधेपुरा प्राचार्य निशांत कुमार गूंजन, उप प्राचार्य ललन कुमार एवं शैलेश कुमार चौरसिया,जिला कोषाध्यक्ष जिला प्राथमिक शिक्षक संघ मधेपुरा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

डीपीओ अभिषेक कुमार ने सभी मौजूद शिक्षक को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के सुधारक है।दूसरी और प्राचार्य निशांत कुमार गुंजन ने कहा कि मधेपुरा के शिक्षक बहुत ही कर्मठ है। वही ललन कुमार ने कहा कि मधेपुरा के शिक्षक को कला के माध्यम से बहुत ही अच्छा कार्य किया है,वही शैलेश कुमार चौरसिया जिला कोषाध्यक्ष ने बताया कि डाइट मधेपुरा परिवार शिक्षक शिक्षा के प्रति जागरूक है साथ ही शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी शिक्षा के प्रति प्रयासरत रहते हैं,खास कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिषेक कुमार जिला पदाधिकारी से सहयोग भी लेते हैं, प्रशिक्षण में बंदना कुमारी, हीरा भारती, शैलेश कुमार चौरसिया, गूंजन कुमार भारती,मनोज कुमार, बालकृष्ण कुमार, ललन कुमार एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएँ मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें












