Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Madhepura:झिटकिया में दिनदहाड़े चोरों ने ‌नेत्र विषेशज्ञ चिकित्सक के घर में चोरी की घटना को दिया अंजाम

Madhepura:सिंहेश्वर के जजहट सबैला पंचायत के झिटकिया में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने ‌आंख की विषेशज्ञ महिला चिकित्सक के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिस मामले में पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करते हुए गुरुवार शाम छह बजे दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत पीड़ित चिकित्सक कविता कुमारी ने बताया की उसकी सास का देहांत हो गया था। बुधवार को सुबह स्थानीय चालक को लेकर गम्हरिया के टेरही उसके दाह संस्कार में चली गई। जबकि घर में मौजूद उसकी शिक्षिका बहन है वह भी अपने चौसा स्थित विद्यालय चली गई थी।जब उसकी बहन विद्यालय से घर आई तो घर का सारा सामान बिखड़ा हुआ था। जिसकी जानकारी उसे दी गई। तब वह भी घर पहुंची तो देखा घर के पिछे का खिड़की का तीन छड़ निकाल कर उपर से घर में घुसकर कर कमरे का ताला उसी छड़ से तोड़ कर घर में रखा नगद 60 हजार निकाल लिया। वही पर्स में लॉकर का चाभी मिलने के बाद लॉकर में रखा लगभग दस लाख से अधिक का जेवर भी चुरा लिया। इस मामले में सिंहेश्वर पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार किया है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष कपिल देव यादव ने बताया पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो नामजद को गिरफ्तार किया गया है। जिसे शुक्रवार को न्यायायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post