Marquee Tag
Mdp Live News में आप सभी का स्वागत है , विज्ञापन सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें - 9801981436..

---Advertisement---

ginni

Patna:16 राज्यों के चिकित्सकों के बीच मधेपुरा के प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. एस. एन. कुमार सम्मानित

Patna:पटना स्थित पुराना सचिवालय अधिवेशन भवन में आयोजित 33वें राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर-एक्यूपंक्चर सम्मेलन में मधेपुरा के प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. एस. एन. कुमार को स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर सम्मानित किया गया।

देश के करीब 16 राज्यों से पहुंचे सैकड़ों प्राकृतिक चिकित्सकों, एक्यूप्रेशर एवं एक्यूपंक्चर विशेषज्ञों की मौजूदगी में डॉ. एस. एन. कुमार को सम्मानित किए जाने पर इलाके में खुशी का माहौल है। सम्मेलन में प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर-एक्यूपंक्चर और बदलती जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियों के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

डॉ. एस. एन. कुमार को यह सम्मान बीते दिनों एक्यूप्रेशर पखवाड़ा के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन, प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोगों को वैकल्पिक उपचार पद्धति के प्रति जागरूक करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सम्मेलन में गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद, एक्यूप्रेशर महागुरु डॉ. सर्वदेव प्रसाद गुप्त एवं सचिव डॉ. अजय प्रकाश ने संयुक्त रूप से मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने डॉ. कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देना स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में बड़ी पहल है। बता दे कि डॉ एस एन कुमार के द्वारा लगभग 2 दर्जन से अधिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा चुका है।

गौरतलब है कि डॉ. एस. एन. कुमार मधेपुरा के पश्चिमी बाईपास रोड, न्यू बस स्टैंड के निकट संचालित श्री जीवन अमृत आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के माध्यम से वर्षों से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर एवं एक्यूपंक्चर द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। यहां लीवर, किडनी, जोड़ों के दर्द सहित कई जटिल एवं पुराने रोगों का प्राकृतिक पद्धति से उपचार किया जाता है।

सम्मान मिलने के बाद डॉ. एस. एन. कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा को गांव-गांव तक पहुंचाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग बिना दुष्प्रभाव के प्राकृतिक तरीके से बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त कर सकें इसके लिए हमारा यह मिशन आगे भी निरंतर चलता रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

---Advertisement---

WhatsApp Image 2024-12-07 at 4.51.09 PM

LATEST Post