Madhepura:जिले के टीपी कॉलेज के ठीक सामने अवस्थित महावीर नारायण जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। ट्रस्ट की जनकल्याणकारी योजनाएं आज कई परिवारों के जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान की नई रोशनी बनकर उभरी हैं।

*रोजगार व स्वरोजगार से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
ट्रस्ट द्वारा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़े होकर अपने साथ-साथ समाज का भविष्य भी संवार सकें।

*कन्यादान योजना से अभिभावकों को राहत
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को लेकर ट्रस्ट की कन्यादान एवं सहयोग योजना अभिभावकों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के तहत कई परिवार बेटियों की शादी को लेकर चिंता-मुक्त हो रहे हैं और सामाजिक सम्मान के साथ विवाह संपन्न कर पा रहे हैं।

*आवास योजना से मिला सुरक्षित जीवन
ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों को आवास निर्माण में सहयोग कर उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। एक स्थायी छत मिलने से इन परिवारों के जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

*शिक्षा के क्षेत्र में भी अहम योगदान
शिक्षा के क्षेत्र में भी ट्रस्ट की भूमिका उल्लेखनीय है। उच्चस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चे भी अपने सपनों को साकार कर सकें।

सम्बंधित ख़बरें





*16 जनवरी को रोजगार योजना कार्यक्रम का आयोजन
ट्रस्ट विस्तार के क्रम में 16 जनवरी को महावीर नारायण जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित रोजगार योजना के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार योजना के अंतर्गत नौकरी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार, सीईओ डॉ. भावना जी, राज्य प्रवेक्षक मनोज जी, जिला प्रवेक्षक रंजीत कुमार एवं सुपौल जिला प्रवेक्षक अजय कुमार ने युवाओं को मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया। वक्ताओं ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सम्मानजनक रोजगार से जोड़ना है।

*प्रखंड संयोजकों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के संयोजकों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर घैलाढ़ प्रखंड संयोजक अश्वनी कुमार, फारबिसगंज प्रखंड संयोजक अभिजीत कुमार, मधेपुरा प्रखंड संयोजक राहुल कुमार, चौसा प्रखंड संयोजक गोविंद कुमार, गमहरिया प्रखंड संयोजक संजीव कुमार, ग्वालपाड़ा प्रखंड संयोजक खुशबू कुमारी सहित अंकित कुमार, आगेश कुमार, अजय कुमार पासवान, जनार्दन साह, विनय कुमार, शिव जी कुमार, सूरज कुमार एवं विकास कुमार उपस्थित रहे।

*और व्यापक होगी योजना
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में रोजगार योजना को और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन से युवाओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।

महावीर नारायण जनकल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट “समाज के लिए, समाज के साथ”—इस संकल्प के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।







